Loading...

दो दिन मौसम साफ रहने के आसार, 182 सड़कें और 83 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप

PRIYANKA THAKUR • 4 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दो दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम साफ़ होने के बाद भी लोगो की दुश्वारियां कम होने का नाम नही ले रही है। प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 182 सड़कें और 83 बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। इसमें लाहौल-स्पीति में 141, चंबा में 23, किन्नौर में 10, शिमला में नौ, कुल्लू में सात और कांगड़ा में दो सड़कें ठप रहीं।

जबकि कुल्लू में 59, शिमला में 14, चंबा में सात और किन्नौर में दो बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। दो दिन से खिली धूप से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। छह फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में मौसम फिर करवट बदल सकता है और बारिश और बर्फबारी की संभावना है।