HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में धर्मशाला के साथ लगते तोतारानी में दिवाली की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के एक महिला सहित तीन लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात को इन दोनों पक्षों में आतिशबाजी को लेकर खूनी झड़प हुई थी।
इस झगड़े में कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई थीं। जिसके चलते पुलिस थाना मैक्लोडगंज में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों पक्षों के लोगों के मेडिकल करवाकर मामले दर्ज कर लिए थे। बीते कल एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री से भी एक पक्ष के लोगों ने मुलाकात की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद इस मामले में मैक्लोडगंज पुलिस थाने ने कार्यवाही करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





