दो बाइकों की हुई जोरदार टक्कर, तीन घायल
HNN/मंडी
जिला मंडी में सुंदरनगर बाईपास पर एक हादसा पेश आया है। यहां दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं।
घायलों की पहचान मोहित कुमार (19) पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मुंदडू तहसील बल्ह, आशीष कुमार (23) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव मैहली डाकघर मैरामसीत तहसील सुंदरनगर और घनश्याम (19) पुत्र राजकुमार निवासी गांव ट्रोल तहसील बल्ह के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाईपास पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी भारत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।