Loading...

हादसा: मशनू में घास लेने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू का हमला, आईजीएमसी रेफर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 45 Mins Ago • 1 Min Read

हादसा: रामपुर बुशहर की मशनू पंचायत में रविवार सुबह बगीचे से भेड़-बकरियों के लिए घास लेने गए 64 वर्षीय नरम लाल हस्टा पर झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, मुंह और टांगों पर गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

रामपुर/मशनू

मशनू गांव निवासी नरम लाल हस्टा रविवार सुबह रोजाना की तरह अपने बगीचे में गए थे। बताया गया कि वह भेड़-बकरियों के लिए घास लेने वहां पहुंचे थे। सुबह करीब 9:30 बजे जब वह बगीचे में काम कर रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा: मशनू में घास लेने गए 64 वर्षीय बुजुर्ग पर भालू का हमला, आईजीएमसी रेफर

ग्रामीणों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

हमले के दौरान नरम लाल की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीण घायल बुजुर्ग को बगीचे से सड़क तक लेकर आए और निजी वाहन से महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगे के उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।

घटना के बाद मशनू और आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय बगीचे में काम करने गए व्यक्ति पर भालू का हमला चिंताजनक है। ऐसे में सुबह और शाम खेतों तथा बगीचों की ओर जाना अधिक जोखिम भरा हो सकता है। जंगल और आबादी के बीच भालुओं की बढ़ती आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

Related Topics: