लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में तीन घायल

Ankita | 22 फ़रवरी 2023 at 7:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना के अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर नंदपुर में पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी ममडोट हिडार जिला फिरोजपुर, आकाशदीप निवासी भंठियावाला बडोह व कार्तिक निवासी ठठल के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गुरमीत सिंह अपने दोस्त आकाश दीप के साथ ऊना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह नंदपुर में पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तो अंब की ओर से आ रही एक बाइक के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों द्वारा उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल अंब भर्ती करवाया गया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]