HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के कुमारसैन क्षेत्र में आज एक दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जियालाल पुत्र इंद्र और उनके भाई स्वर्गीय रतन दास के दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
जब घर व स्थानीय लोगों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस बाबत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन की विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
परंतु तब तक घर में रखा सामान सारा सामान जलकर राख हो चुका था। जिनकी कीमत करीब 10 लाख में आंकी गई है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को फौरी राहत के तौर पर 10,000 रूपए की राशि, तिरपाल व राशन प्रदान किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





