दो मंजिला मकान चढ़ा आग की भेंट, करीब 15 लाख का नुक्सान

By Ankita Published: 10 Apr 2023, 10:51 AM | Updated: 10 Apr 2023, 10:51 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रोहड़ू उपमंडल के तहत आने वाली दूरदराज पंचायत रोहल के बिउरी गांव में एक दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में करीब 15 लाख का नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। हालाँकि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था।

जानकारी के मुताबिक, बिउरी निवासी सुभाष शादरू के दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उधर, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 5,000 रुपए की राशि व अन्य जरूरी सामान दिया गया है।