HNN/ शिमला
उपमंडल ठियोग की बड़ोग पंचायत के पुजैली गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। इतना ही नहीं आग की चपेट में गौशाला भी आ गई। हालांकि गनीमत यह रही कि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर समय रहते गौशाला में बंधे पशुओं को बाहर निकाल लिया। वहीं आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन लाल के दो मंजिला मकान में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घर में आग लगती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दे डाली। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची परंतु तब तक आग चारों तरफ फैल चुकी थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतना ही नहीं आग इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई कि उसने गौशाला को भी चपेट में ले लिया। हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया परंतु अब तक सारा मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था। घर के अंदर रखा सारा कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ चुका था।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





