Loading...

दो मंजिला मकान में भड़की आग, पीड़ित परिवार को भारी नुक्सान

SAPNA THAKUR • 26 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल के जिला कुल्लू में भीषण अग्निकांड हुआ है जहां दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। मामला कुल्लू जिला के उपमंडल बंजार के गांव होरनगाड़ का है। यहाँ आंगन में जलाई गई आग की चिंगारी घर में सुलग गई। देखते ही देखते घर ने आग पकड़ ली और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग पर काबू पाने में जुट गए।

इसके साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया परंतु तब तक घर के अंदर रखा सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में होरनगाड़ गांव के दिले राम पुत्र फतू को 4 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।