लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो मंजिला मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों का नुक्सान

Ankita | 20 फ़रवरी 2023 at 12:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत माटल के गांव कफरोना के दो मंजिला मकान में भीषण अग्निकांड हुआ। इस अग्निकांड में सेब के बगीचे में लगे सैकड़ों पौधे भी जलकर राख हो गए हैं। बता दें पीड़ित को इस घटना में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, घर के आस-पास घासनी और झाड़ियों में आग लगी हुई थी। जिसके चलते तेज हवा चलने के कारण आग मकान तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद वहां गांव के किसी व्यक्ति के बगीचे में लगे सेब के 200 पौधे भी झुलस गए। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। खबर की पुष्टि एसडीएम चौपाल चेतसिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को इस अग्निकांड में हुए नुक्सान के लिए फौरी राहत तौर पर उचित राशि प्रदान की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]