Loading...

दो मंजिला मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, पीड़ित को लाखों का नुक्सान

Ankita • 12 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के उपमंडल करसोग के अंतर्गत मैहरन पंचायत में दो मंजिला स्लेटपोश मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में पीड़ित को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जेड गांव में धर्मदेव के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

जब घर में मौजूद लोगों ने घर से आग की लपटें उठती देखी तो उन्होंने गांव के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की परंतु सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत इस बाबत अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन की विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। परंतु तब तक घर में रखा सामान सारा सामान जलकर राख हो चुका था और रसोई घर में रखा सिलेंडर भी आग पकड़ने की वजह से फट गया था।

इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 5 लाख का नुक्सान हुआ है। बता दें आग लगे हुए 2 मंजिला मकान की निचली मंजिल में पशुशाला भी थी। जिसमें एक कमरे में 5 पशु और दूसरे कमरे में 15 बकरियां बंधी हुई थी।

मकान मालिक ने मौके से सभी मवेशियों को पशुशाला से बाहर निकाल लिया था। प्रशासन की ओर से पीड़ित को फौरी राहत के तौर पर 10,000 रूपए की राशि व 2 तिरपाल प्रदान की गई है।