दो मंजिला स्लेटपोश मकान चढ़ा आग की भेंट, 2 मेंढे जिंदा जले

Two-storey-slated-house-cau.jpg

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में थाना सैंज के तहत कोटला पंचायत के कटौहली गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में घर में बांधे 2 मेंढे को भी बाहर नहीं निकाला जा सका तथा वे जिंदा जल गए। बताया जा रहा है कि गैस सिलैंडर लीक होने से अग्निकांड की यह घटना हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कटौहली गांव के तोता राम पुत्र सेस राम के घर में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार को करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।