लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो लाख के गहने लेकर फरार हुई देवरानी-जेठानी, तलाश में जुटी पुलिस

PRIYANKA THAKUR | 29 दिसंबर 2022 at 12:01 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के तहत आते गांव चंबोआ में देवरानी और जेठानी अपने ही घर से चार लाख की नकदी सहित दो लाख के गहने लेकर फरार हो गई है। वहीं, परिजनों ने घर में हुई चोरी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में परिवार के सदस्यों ने बताया कि कोऑपरेटिव सोसाइटी से उन्होंने कर्जा लिया हुआ था।

कर्ज न चुकाने पर बार-बार नोटिस मिलने पर उन्होंने रिश्तेदारो से तीन लाख रुपये लिए हुए थे। जबकि एक लाख रुपये नकदी परिजनों के पास थी। लेकिन 25 दिसंबर को घर में न तो यह नकदी थी और न ही घर की दोनों बहुएं थी। रिश्ते में दोनों देवरानी-जेठानी चचेरी बहनें है। परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कुछ पता नही चल पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दोनों घर से उस दिन सिलाई सीखने के लिए बाजार की ओर निकली थीं। इसके बाद घर वापस नहीं लौटीं। दोनों के मोबाइल भी बंद हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों महिलाओं को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]