धर्मपुर और बद्दी में पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गश्त के दौरान पकड़ी….
HNN / बद्दी
विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। लेकिन उसके बाद भी लोगों द्वारा इसका उल्लंघन किया जा रहा है। मामला जिला सोलन का है, यहां पुलिस ने धर्मपुर और बद्दी से 10,00000 की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने नकदी को कब्जे में लेकर स्क्वायड टीम को सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस ने कुछ क्षेत्रों में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों से 3 लोगों के कब्जे से 800000 की नकदी बरामद की। वहीं, कालका-शिमला एनएच पर भी धर्मपुर के समीप पुलिस ने एक गाड़ी की जांच के दौरान उसमें से दो लाख की नकदी बरामद की।
पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 10 लाख की नकदी बरामद की और स्क्वायड टीम को सौंप दी। साथ ही इस मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में पुलिस अलर्ट मोड़ पर है।