धर्मपुर के मंडप में फटा बादल, हुआ भारी नुक्सान
HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश में मई-जून के महीने में जहां तेज धुप और गर्मी सताती है। तो वहीं इस वर्ष तेज बारिश और आंधी तूफान ने जमकर अपना कहर बरपाया है।
तेज बारिश और आंधी तूफान से किसानों की फसलों को भी काफी नुक्सान हुआ है। वहीं पेड़ गिरने से या बिजली के खंबे गिरने से कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई है।
ताजा मामला जिला मंडी के धर्मपुर के मंडप का सामने आया है, यहां बादल फटने से भारी नुक्सान हुआ है। बादल फटने से जेसीबी मशीन गयूण खड्ड में बह गई।
वहीं पुल के पिलर में लगी करीब 200 लोहे की प्लेटें मलबे में दब गईं। गयूण-द्रमण सड़क पर पुल का कार्य चला रहा था। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुक्सान का जायजा लिया है।
वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बनाला के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया है। हालाँकि गनीमत यह रही की हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।