Loading...

धर्मपुर पुलिस ने 1120 नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया आरोपी

Ankita • 27 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन की धर्मपुर पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह (40) निवासी सुभाषनगर अंबाला, हरियाणा हाल रिहायश वार्ड नंबर-2 तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी।

इस दौरान टीम ने सनवारा के पास धर्मपुर की तरफ पैदल आ रहे एक व्यक्ति राजेन्द्र को शक के आधार पर जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1120 कैप्सूल बरामद हुए। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।