धर्मपुर में घर तक पहुंची जंगल की आग, लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान
HNN/सोलन
जिला सोलन के धर्मपुर में जंगल की आग ने एक घर और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन मकान के ऊपर वाहनों की रिपेयर की दुकान होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
गनीमत यह रही कि अग्निकांड में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जंगल की आग सुबह करीब 11:30 बजे अचानक ही घर की ओर आ गई। गनीमत यह रही कि घर के सभी लोग समय रहते बाहर आ गए।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान व घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन मकान पर वाहनों की रिपेयर की दुकान होने के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। वहीं मौके पर अग्निशमन विभाग के दो फायर टेंडर मौजूद है। अग्निकांड में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।