धर्मशाला पुलिस ने चरस सहित गिरफ्तार किया कुल्लू का व्यक्ति
HNN/ धर्मशाला
जिला कांगड़ा में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान भाग चंद निवासी बंडरोल, तहसील और जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने एक युवक को देखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 98.58 ग्राम चरस बरामद हुई।
लिहाज़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।