Loading...

धर्मशाला में अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट जारी, आउटडोर खेलों के लिए बच्चों को प्रेरित करेगी नगर निगम

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 28 May 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला

ब्वायज व गल्र्स वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचीं 8 टीमें, खेलों से नशा मुक्ति की पहल

आउटडोर गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में आयोजित अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल ने उद्घाटन करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र में बच्चों को आउटडोर खेलों के लिए प्रेरित करने के लिए निगम विशेष प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में नए पार्क भी बनाए जा रहे हैं ताकि बच्चे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और मोबाइल की लत से बाहर निकलें।

खेलों के जरिए नशे से दूर रखने का संकल्प
आयुक्त ने कहा कि खेल ही युवाओं को नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने फुटबॉल एसोसिएशन के आयोजन प्रयासों की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि नगर निगम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग करेगा।

प्रतियोगिता में 8 टीमों ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता के ब्वायज वर्ग में हाई लैंड पब्लिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, एमटीपी पब्लिक स्कूल और आधुनिक पब्लिक स्कूल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं गल्र्स वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह, डीपीएस, स्टैनफोर्ड और अचीवर हब की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। ये मुकाबले बुधवार को होंगे।

विशेष अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम मोहित रत्न, तहसीलदार गिरीराज भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Topics: