धर्मशाला में न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया का मैच 10 फीसदी दर्शकों के साथ हुआ शुरू
HNN/ धर्मशाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आज न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जा रहा है। बता दें दोनों टीमें जब भी टकराती हैं, कांटे का मुकाबला देखने को मिलता है। यह मैच सुबह में खेला जा रहा है, ऐसे में धर्मशाला में पिच भी तेज गेंदबाजों की मददगार होगी।
दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं और ऐसे में रोमांचक मुकाबला हो सकता है। शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर और ट्रेंट बोल्ट के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
बड़ी बात तो यह है कि न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच मैच 10 फीसदी दर्शकों के साथ शुरू हुआ। बता दें कि मैच शुरू होने तक स्टेडियम के कई स्टैंड खाली थे। स्टेडियम के कई स्टैंडों में इक्का-दुक्का दर्शक ही नजर आ रहे थे।