Loading...

धर्मशाला में 33.78 करोड़ से बनेंगे दो स्केटिंग रिंक, मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के सकोह में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर के लिए 982 लाख रुपये से निर्मित अत्याधुनिक सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन सुविधा का भी लोकार्पण किया।

धर्मशाला/सकोह

प्रस्तावित भवन के बेसमेंट में जिम, बिलियर्ड्स रूम और कैफे की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। धरातल मंजिल पर वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा, जबकि ऊपरी बालकनी में 1,079 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। रोलर स्केटिंग रिंक की दर्शक दीर्घा में 250 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। परिसर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 250 वाहनों की पार्किंग भी विकसित की जाएगी।

सात वार्डों के करीब 7,500 परिवारों को मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला शहर में 982 लाख रुपये की लागत से तैयार सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन सुविधा का लोकार्पण किया। संयंत्र की निर्धारित क्षमता प्रतिदिन 60 केएलडी है। इसके माध्यम से सीवरेज नेटवर्क से वंचित धर्मशाला के सात वार्डों को सुविधा उपलब्ध होगी। सरकार के अनुसार, इस व्यवस्था से शहर के करीब 7,500 परिवार लाभान्वित होंगे।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री चंद्र कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष आर.एस. बाली, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, गोकुल बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक आशीष बुटेल, सुरेश कुमार और मलेंद्र राजन सहित पूर्व विधायक अजय महाजन, देवेंद्र जग्गी, मनोज कपूर, निशु मोंगरा तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Topics: •