लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला में रोड शो करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PRIYANKA THAKUR | 9 जून 2022 at 4:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / धर्मशाला

धर्मशाला में मुख्य सचिवों के सम्मेलन के बहाने भाजपा का मेगा इवेंट होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को समन्वयक बनाया गया है। जानकारी के अनुसार 16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धर्मशाला में रोड शो होगा। प्रधानमंत्री मोदी धर्मशाला के कचहरी के पास केसीसीबी चौक से राज्य शहीद स्मारक तक रोड शो करेंगे।

इस दौरान सैकड़ों लोग उनका अभिनंदन करेंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी तीसरी बार धर्मशाला आ रहे हैं, लेकिन यह उनका पहला दौरा है, जिसमें वह रोड शो भी करेंगे। बड़ी बात यह है कि पीएम पहली बार सर्किट हाउस में रात्रि ठहराव करेंगे। प्रधानमंत्री का स्वागत गद्दी व गोरखा समुदाय की ओर से पारंपरिक वेशभूषा में किया जाएगा। रोड शो के दौरान रास्ते में ढोल नगाड़ों से मोदी का अभिनंदन किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]