लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला से मैच देखकर घर लौट रहे एक युवक की खाई में गिरने से हुई मौत

PARUL | 30 अक्तूबर 2023 at 10:43 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला से मैच देखकर घर लौट रहे एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव व डाकघर गोंदपुरा बुल्ला तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, अमित कुमार अपने पूरे परिवार सहित धर्मशाला से मैच देखकर घर लौट रहे थे। इस दौरान कांगड़ा घाट में वह गाड़ी खड़ी कर जब लघुशंका करने के लिए रुका तो उसका पैर अचानक फिसल गया और वह ढांक से नीचे गिर गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद अमित कुमार को घायल अवस्था में डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पर मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]