Loading...

फेसबुक पर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Ankita 8 Jan 2024 Edited 8 Jan 1 min read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पुलिस थाना उदयपुर में तीन लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया गया है। त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास उदयपुर अध्यक्ष और एसडीएम उदयपुर ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ठाकुर वीर बहादुर सिंह निवासी त्रिलोकनाथ, जितेंद्र राजपूत और विकास शर्मा के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि ठाकुर वीर बहादुर सिंह निवासी त्रिलोकनाथ जबरदस्ती त्रिलोकीनाथ मंदिर के अंदर से खड़ाऊं उठा कर ले गया, जो भगवान त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास के संविधान के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि आरोपी गर्भ गृह में अपनी मर्जी से मूर्ति के पास जाकर पूजा-पाठ करने जाता है, जिसके लिए वह अधिकृत नहीं हैं। शिकायत पत्र में कहा गया है कि आरोपी फेसबुक पर धार्मिक उन्माद फैला रहा है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के फेसबुक मित्र जितेंद्र राजपूत ने भी फेसबुक पर सरकार, उपायुक्त, विधायक, त्रिलोकीनाथ मंदिर न्यास अध्यक्ष के खिलाफ लिखा और बोला है। इसके अलावा आरोपी के दूसरे फेसबुक मित्र विकास शर्मा ने भी अशोभनीय टिप्पणी की है। एसपी मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।