धुसाडा में भारत पेट्रोलियम का नया पेट्रोल पंप शुरू, महाराज हेमा नंद जी ने किया शुभारंभ
Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
ऊना-अम्ब मार्ग पर धूसाडा में भारत पेट्रोलियम का नया पेट्रोल पंप शुरू किया गया, जिसका उद्घाटन महाराज हेमा नंद जी ने किया। इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। यहां आधुनिक सुविधाओं के साथ भविष्य में और सेवाएं शुरू करने की योजना है।
ऊना
ऊना-अम्ब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव धूसाडा में आज भारत पेट्रोलियम का नया पेट्रोल पंप विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया। इस पेट्रोल पंप का शुभारंभ डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के महाराज हेमा नंद जी ने पूजा-अर्चना के साथ किया।इस अवसर पर क्षेत्र की सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। नए पेट्रोल पंप को “एचएसडी फ्यूल हब” के नाम से जाना जाएगा, जिसे समाजसेवी व जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा की कंपनी द्वारा स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान महाराज हेमा नंद जी ने परिवार को आशीर्वाद देते हुए इस पहल को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।वहीं, सतीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पेट्रोल पंप पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। आने वाले समय में यहां खाने-पीने और यात्रियों के आराम के लिए एक बड़े ब्रांड का आउटलेट भी शुरू किया जाएगा, जिससे राहगीरों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी।