Loading...

धूप खिलने के बावजूद ठंड से ठिठुर रहे लोग, सुबह-शाम के तापमान में लगातार गिरावट…

SAPNA THAKUR 22 Nov 2022 Edited 22 Nov 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों लगातार धूप खिल रही है बावजूद इसके लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। खास तौर पर सुबह-शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे लोग कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। खास तौर पर प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

आलम यह है कि पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है जिसके चलते लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। हालांकि, दिन में धूप खिलने से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है। परंतु सुबह-शाम लोगों को नवंबर माह में ही हाड कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों केलंग और काल्पा का तापमान माइनस में चला हुआ है। वही प्रदेश में आगामी कुछ दिनों के दौरान मौसम के साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।