नए मंदिर में आज शाम आठ बजे रखी जाएगी राम लला की मूर्ति
22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसको लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने एक बड़ा अपडेट दिया है। बता दें आज रात 8 बजे नए मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति रखी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, श्रीरामलला की मूर्ति आज रात 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी, वहीं कल राम मंदिर में नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कि जाएगी। इसके मद्देनजर श्रीराम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित यूपीएसएसएफ की महिला और पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं। राम मंदिर परिसर सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं मॉनीटरिंग करेंगे।बता दें, दोपहर 12:00 से 1:00 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में पीएम मोदी शिरकत करेंगे।