Loading...

नए वर्ष के उपलक्ष पर होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता को….

SAPNA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू के ढालपुर में नए वर्ष के आगमन पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। वही प्रतियोगिता के आयोजक गोपू नेगी और चंद्र सेन ने बताया कि नए वर्ष के उपलक्ष पर ढालपुर के उपायुक्त कार्यालय के साथ लगते मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का आगाज 25 दिसंबर को होगा। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने खेल का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिसमें 3500 एंट्री फीस रखी गई है। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 31000 और ट्रॉफी, वही द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 और ट्रॉफी और मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज भी चुने जाएंगे। एंट्री जमा करने के लिए 97363 04806, 821957402 पर संपर्क कर सकते है।