Loading...

नए साल का जश्न मनाने शिमला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, 10 दिन में पहुंची इतने लाख गाड़ियां….

PARUL • 28 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में नए साल का जश्न मनाने सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला अभी से ही शुरू हो चुका है। क्रिसमस पर जहां लाखों पर्यटक शिमला पहुंचे थे तो वहीं अब न्यू ईयर पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं। बरसात में आई आपदा के बाद पहली बार इतने सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। 

बता दें कि शिमला के प्रवेशद्वार शोघी बैरियर से पिछले 10 दिन में करीब 1.60 लाख गाड़ियों ने शहर में प्रवेश किया, जिसमे लाखों पर्यटक यहाँ पहुंचे है। शिमला के होटलों में शत प्रतिशत ऑक्युपेंसी चली हुई है जिससे पर्यटन कारोबार बेहद अच्छा चला हुआ है।

वहीं होटल कारोबारियों की माने तो दिसंबर के बाद जनवरी माह में भी प्रदेश के तमाम पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ी रहेगी। वही इस बार न्यू ईयर पर बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं जिसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ के दीदार को हिमाचल पहुंचेगे।