HNN / शिमला
आगामी नगर निगम शिमला को मध्यनजर रखते हुए कसुपंटी भाजपा मंडल की बैठक फागू में सम्पन्न हुई। जिसमें नगर निगम में आने वाले कसुंपटी विस के 14 वार्डों पर विशेष मंथन किया गया तथा चुनाव को देखते हुए रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने की। भाजपा संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरिया विशेष रूप से मौजूद रहे।
जितेन्द्र भोटका ने बताया कि आगामी नगर निगम चुनाव में कसुंपटी विस के आने वाले 12 वार्डों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वर्तमान में इन 12 वार्डों में से छः पर भाजपा काबिज हैं। आगामी नगर निगम चुनाव में कसुपंटी विस के 14 वार्डों में कमल खिलेगा जिसके लिए सभी वार्डों की मतदाताओं सूचियों का आकलन किया जा रहा है और उसी आधार पर आगामी रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होने बताया कि भाजपा प्रत्याशियों के नाम प्रदेश भाजपा समिति द्वारा तय किए जाएंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बताया कि बैठक में कसुंपटी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाने बारे गहनता से विचार किया गया। संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करने बारे टिप्स दिए। उन्होने कहा कि इस बार भी नगर निगम पर भाजपा ही काबिज रहेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस एक डूबता जहाज बन चुका है। लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी को सिरे से नकार दिया गया है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है जिसके चलते नगर निगम के चुनाव में भाजपा भारी मतों से जीत हासिल करेगी ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





