Loading...

नगर निगम सोलन में इस दिन होंगे मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव…..

Ankita • 2 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। उन्होंने बताया कि 12:00 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

अजय यादव ने कहा कि यदि निर्धारित दिन में कोरम पूरा नहीं हुआ तो यह चुनाव 5 दिसंबर को होगा। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से सोलन में मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव की घोषणा का इंतजार हो रहा था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सोलन दौरे के दूसरे ही दिन मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव की घोषणा हो गई। इसके साथ ही कांग्रेस व भाजपा ने इस चुनाव के लिए अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। नगर निगम में पार्षदों की कुल संख्या 17 है। इसमें 9 कांग्रेस, 7 भाजपा व एक निर्दलीय पार्षद है। विधायक को वोट का अधिकार मिलने से कांग्रेस की कुल संख्या 10 हो गई है।