Loading...

नगर परिषद हॉल नाहन में इस दिन आयोजित होगी भूमि अधिग्रहण के दृष्टिगत बैठक….

Ankita 4 Mar 2024 Edited 4 Mar 1 min read

HNN/ नाहन

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में डॉ. वाई.एस परमार मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के अंतर्गत “सोशल इंपैक्ट एसेसमेंट यूनिट” की स्थापना हेतु भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है।

एस.डी.एम. नाहन सलीम आजम ने यह जानकारी यहां प्रदान करते हुए बताया कि नाहन शहर के महाल हरिपुर में भूमि खसरा नंबर 152, 155, 157, 158, 159, 160, 2297/161, 162, 163, 164, 165 व 166, कुल रकबा तादादी 2205-14 वर्ग मीटर का अधिग्रहण प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के अंतर्गत जनसाधारण के आक्षेप- सुझाव हेतु 12 मार्च 2024 को अपराहन 2.00 बजे नगर परिषद हॉल नाहन में बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने जनसाधारण को सूचित किया है कि निर्धारित तिथि समय व स्थान पर उपरोक्त बैठक में आकर अपने आक्षेप व सुझाव प्रस्तुत करें।

उन्होंने कहा कि विफलता की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी तथा एकतरफा निर्णय लिया जाएगा। एस.डी.एम नाहन ने इस संदर्भ में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन को प्रस्तावित भूमि के महत्वपूर्ण स्थानों पर सार्वजनिक सूचना को चस्पा करने निर्देश दिए तथा उल्लेखित क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने भी निर्देश दिए।