Loading...

नदी-नालों की तरफ जाने से करें गुरेज- एसडीएम

Ankita • 28 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

एसडीएम मंडी ओम कांत ने आम जनमानस से पहाड़ों तथा नदी नालों की तरफ जाने से गुरेज करने के लिए कहा है। इसके साथ ही स्थिति समान्य नहीं होने तक पराशर झील तक भी पर्यटकों को जाने के लिए मनाही की गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

हिमाचल प्रदेश में मौसम मौसम पिछले कुछ दिनों से खराब बना हुआ है। भारी बारिश से प्रदेश में भारी नुक्सान भी हुआ है। तेज बारिश के चलते नदी नालों में पानी पुलों के ऊपर से भी बहना शुरू हो गया है। जिसके चलते लोगों की जान को भी काफी खतरा है। इसीलिए एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वह नदी नालों की तरफ जाने से गुरेज करे।