Loading...

नदी पार करते समय पानी में गिरा युवक, गई जान

PRIYANKA THAKUR • 26 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

जिला मंडी में एक युवक की नदी में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान 34 वर्षीय अर्जुन पुत्र संत बहादुर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल, अर्जुन बिंद्रावनी में ब्यास नदी को पार कर रहा था। अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधा पानी में जा गिरा।

युवक को बचाने का स्थानीय लोगों ने बेहद प्रयास किया, लेकिन पानी की तेज धारा में युवक बह गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

आज शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जिसके बाद परिजनों के हवाले शव कर दिया जाएगा। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।