Loading...

ननखड़ी में युवक ने घर जा रही युवती से की छेड़छाड़, मामला दर्ज

Ankita • 1 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के रामपुर में पुलिस थाना ननखड़ी में युवक द्वारा एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता युवती ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी निखिल नामक युवक के खिलाफ युवती से छेड़खानी का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह ननखड़ी के खड़ाहन से 28 मार्च को शाम लगभग 5 बजे अपने घर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वह आईटीआई खड़ाहन के समीप पहुंची तो रास्ते में निखिल उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा।

युवती ने बताया कि वह किसी तरह आरोपी चंगुल से छूटकर घर पहुंची और इस वारदात के बारे में उसने अपने परिजनों को बताया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को जल्द हिरासत में लेने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि एसएचओ ननखड़ी हेम राज ने की है।