Loading...

नमिता ने संसद भवन में दिया भाषण, पीएम मोदी ने की सराहना

Ankita • 25 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू की उपतहसील नित्थर की दुराह पंचायत के जलोड़ी गांव की नमिता ठाकुर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान संसद भवन में भाषण दिया। नमिता ठाकुर ने 3 मिनट 13 सेकंड के भाषण में सुभाष चंद्र बोस की गाथा व्यक्त की।

गौरतलब है कि नमिता ने सात जनवरी को नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के द्वारा आयोजित करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसमें नमीता ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके बाद नमिता का चयन संसद भवन में भाषण देने के लिए हुआ था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की श्रद्धांजलि समारोह के दौरान दिया गया भाषण पूरे देश ने सुना।

भाषण ख़त्म होने के बाद पूरे संसद में मौजूद सभी लोगों ने नमिता के लिए तालियां बजाई। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने नमिता के द्वारा दिए गए भाषण की खूब तारीफ की और देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने भी नमिता की सराहना की।