नरेश कुमार शर्मा को चुना गया बंगाणा हिमुडा कॉलौनी कमेटी का प्रधान
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
उपमंडल बंगाणा की हिमुडा कॉलोनी बंगाणा कमेटी के नवनियुक्त प्रधान नरेश कुमार शर्मा ने लिखित रूप में जारी प्रैस वार्ता में कहा है कि हिमुडा कॉलोनी बंगाणा में 27 अगस्त 2023 को एक बैठक हुई थी। जिस में नई कमेटी गठन का प्रस्ताव पारित हुआ था। उस प्रस्ताव संख्या एक ही में 24 जनवरी 2024 को हिमुडा कॉलोनी का चुनाव 40 सदस्यों के बीच हुआ।
उन्होंने बताया कि पिछली कमेटी के प्रधान मदन गोपाल वोहरा स्वयं इस बैठक में शामिल हुए थे। नरेश कुमार शर्मा ने कहा है कि कर्म सिंह कुटलैहडिया ने प्रधान पद के लिए मेरे नाम का प्रस्ताव रखा वह पूर्व प्रधान कमलेश कुमार एवं अनीता ठाकुर ने समर्थन किया था। बाकी सदस्यों ने हाथ खड़े करके मुझे प्रधान पद देने का समर्थन किया था।
इस समर्थन से मुझे हिमुडा कॉलोनी कमेटी का प्रधान चुना गया था। नरेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी कमेटी एवं समस्त कार्यकारणी की समय अवधि पूरी हो चुकी थी। इस पर खुद कमेटी के पूर्व प्रधान ने हिमुडा कॉलोनी की नई कमेटी चुनने का प्रस्ताव बैठक में रखा था।
नरेश कुमार शर्मा ने दावा किया है कि नई कमेटी पूरी तरह से मान्य है। इसे बिल्कुल पारदर्शिता से चुना हुआ हैं। इसलिए नई कमेटी और समस्त कार्यकारणी पूरी तरह से मान्य है।