Loading...

नवंबर माह से सरकार चखाएगी काले चने का स्वाद

PARUL • 25 Sep 2023 • 1 Min Read

राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम को मिल चुकी है एलॉटमेंट

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम अक्टूबर माह के बाद मिलने वाले पीडीएस राशन में काला चना दाल को शामिल करने जा रहा है। यह काला चना दाल मूंग दाल की जगह दी जाएगी। बड़ी बात तो यह है कि सरकार के द्वारा इसके लिए अलॉटमेंट भी कर ली गई है। ली गई अलॉटमेंट के तहत बीपीएल के लिए प्रदेश में 2280 मेट्रिक टन एपीएल के लिए 3336 मी टन तो वही टैक्स पेयर परिवार के लिए 209 मी टन काले चने की डिमांड की गई है।

बता दें कि यह मात्र तीन-तीन माह के लिए रखी गई है। हालांकि निगम के गोदाम में यह काला चना अक्टूबर माह में पहुंच जाएगा इसके बाद नवंबर माह में यह डीपुओं के माध्यम से लोगों तक पहुंच जाएगा। बताया यह भी जा रहा है कि जो काला चना इस बार सरकारी सप्लाई में आम लोगों को मिलेगा वह बड़े ही बेहतर किस्म का माना जा रहा है। अब यह काला चना दाल किस रेट पर मिलेगी इसका भी निगम द्वारा खुलासा किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जो मार्केट में काले चने का रेट होगा उससे यह सरकारी राशन के तहत एपीएल को 15 रुपए कम दाम पर दिया जाएगा जबकि बीपीएल को 20 रुपए के लगभग आने वाले रेट से कम मिलेंगे। सिविल सप्लाई के द्वारा फिलहाल तीन दालों की सप्लाई की जाती है। जिसमें माल का दला हुआ चना दाल, उड़द अथवा मूंग दाल सप्लाई में आती है। मगर इस बार मूंग दाल की जगह काला चना दाल का रेट किया गया है।

उधर, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति मामले विभाग के निदेशक आरके गौतम के द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।