HNN / शिमला
कल से आश्विन नवरात्रि शुरू हो रही है। ऐसे में प्रदेश के सभी शक्तिपीठों में कल से मां के जयकारे गूंजेगे। ऐसे में बाहरी राज्यों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंचते हैं। जिसके चलते बसों में काफी भीड़ देखी जाता है। ऐसे में अब लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा।
जी हां, निगम ने नवरात्र के दौरान शक्तिपीठों के लिए 165 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा 50 बसें रिजर्व में रखी जाएंगी। इस बार खास बात यह रहेगी कि एक बस की सभी सीटें फुल होने के बाद 15 मिनट के अंतराल में दूसरी बस उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि लोगो को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





