लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंबी-लंबी कतारों में..

SAPNA THAKUR | 2 अप्रैल 2022 at 1:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में नवरात्र के पहले ही दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्री नयनादेवी जी मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच गए और दिन तक श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नैना देवी में भी श्रद्धालु सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं।

बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भीषण गर्मी के बावजूद भी मां के दर्शनों को लंबी कतारों में लगे हुए हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों श्री ज्वालामुखी, श्री बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम भी मां के जयकारों से गूंज रहे हैं। सुबह से ही शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि दिन चढ़ते-चढ़ते बढ़ने लगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दोपहर तक प्रदेश के पांचों शक्तिपीठों में हजारों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तथा अभी भी भारी तादाद में श्रद्धालु मां के दर्शनों को लाइनों में लगे हुए हैं। उधर, पांचों शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी, होमगार्ड, पुलिसकर्मी और वालंटियर तैनात किए गए हैं और जगह-जगह पर पुलिस का पहरा है। जगह-जगह ड्रोन के जरिये नजर रखी जा रही है। यातायात व सुरक्षा प्रबंधों को विभिन्न सैक्टरों में विभाजित किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]