Loading...

नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज

Ankita • 22 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के दौलतपुर चौक क्षेत्र के गांव भद्रकाली में एक नवविवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शिखा पत्नी अंकुश शर्मा निवासी गांव भद्रकाली के रूप में हुई है।

वहीं नवविवाहिता के पिता मलकियत सिंह निवासी हरवाल लोअर, तहसील घनारी जिला ऊना ने ससुराल पक्ष के खिलाफ अपनी बेटी की मौत को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पिता के आरोपों पर मृतका के ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी बीते 2 अगस्त को गांव अंकुश के साथ हुई। लेकिन शादी के बाद ही पति, सास, ननद व उसके पति उसकी बेटी को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। जिससे परेशान होकर बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

जहर निगलने के बाद बाद शिखा की तबियत बिगड़ी तो उसके परिजन तुरंत उसे दौलतपुर चौक अस्पताल ले गए थे, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में कोई सुधार न होने के चलते उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। परन्तु रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने खबर की पुष्टि की है।