नशा तस्करी के आरोपी अदालत में किए गए पेश, इतने दिनों के लिए मिली न्यायिक हिरासत….
मंडी में छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू से कुछ दिन पहले नशा तस्करी के दो अलग-अलग मामले सामने आए थे। जहां पुलिस ने पंजाब के चार युवकों को गिरफ्तार किया था। वहीं अब इन चारों आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
बता दें कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पंजाब पुलिस के कांस्टेबल से 5.12 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। वहीं पुलिस ने दूसरे इलाके से अन्य तीन युवकों से 16 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
बीते कल रविवार को सभी आरोपी अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। मामले की पुष्टि के.डी. शर्मा डीएसपी मनाली द्वारा की गई।