Loading...

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, चिट्टे सहित पकड़े युवक

SAPNA THAKUR • 17 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने चिट्टे सहित दो तस्कर को काबू किया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सन्नी भारद्वाज निवासी देहरादून चिट्टे के कारोबार में संलिप्त था जोकि लक्कड़ बाजार स्थित एक ढाबे में काम करता है।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 2.24 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य मामले में युवक से नशे की खेप पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस छोटा शिमला के साथ लगते फॉरेस्ट रोड पर मौजूद थी। इस दौरान जब शक के आधार पर लक्कड़ बाजार निवासी राहुल कुमार की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 4 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।