नशा तस्करों पर पुलिस की कार्यवाही, अब हेरोइन सहित धरे दो

Police-action-on-drug-smugg.jpg

HNN/ हमीरपुर

जिला में पुलिस ने एक बार फिर नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो तस्करों को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अनिल कुमार निवासी समलुही जिला हमीरपुर व अमीत कुमार निवासी भटी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बडसर की टीम ने उक्त दोनों आरोपियों को शक के आधार पर तलाशी के लिए रुकवाया। जब दोनों की जांच की गई तो आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई जो कि 5 ग्राम पाई गई। लिहाजा टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया।