लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी: 21 वर्षीय युवक की मौत मामले में 5 लोग गिरफ्तार

Ankita | 25 नवंबर 2023 at 9:37 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

जिला मंडी में नया सवेरा नशा मुक्ति केंद्र झीड़ी में युवक की मौत मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत पांच लोगों द्वारा युवक की हत्या कर दी गई थी।

वहीं पुलिस ने आरोपियों को अब काफी जांच पड़ताल के बाद गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 29 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जबकि केंद्र के संचालक को आज कोर्ट में पेश किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आरोपियों की पहचान नशा मुक्ति केंद्र का संचालक संजय खुल्लर (60) पुत्र गोलशन गोपाल खुल्लर गांव व डाकघर झीड़ी डाकघर नगवाईं तहसील औट, केंद्र के कर्मचारी राजेश कुमार (40) पुत्र हरदेश कुमार वार्ड नंबर-33 ब्यासा मोड़ तिब्बत मार्कीट कुल्लू व विजय कुमार (26) पुत्र सीता राम गांव व डाकघर हरनोड़ा तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा वॉलंटियर्ज मंडी जिले के बल्ह के लोकेश यादव और मनाली के देशराज के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि आनी के 21 वर्षीय युवक हैप्पी की अचानक मौत हो गई थी। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि शव में बाहर के बजाए अंदरूनी चोटें भी थी। हेड इंजरी के अलावा शरीर के कई जगहों में चोटें पाई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ हो गया है कि यह चोटें खुद से लगाई हुई नहीं हो सकती हैं।

जिसके बाद हत्या मामले में मंडी पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों द्वारा तथ्य छुपाने और पुलिस को गुमराह करने की बात भी सामने आई है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]