नशेड़ी युवक महिला का मंगलसूत्र छीनकर हुआ फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में लूटमार की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब एक और नया मामला कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर का है, यहां एक नशेड़ी युवक महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया है। मंगलसूत्र की कीमत करीब 90 हजार रुपए है।
पीड़ित महिला हीरा देवी पत्नी जोगिंद्र, गांव चिरपण, गड़सा ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हो।
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि भुंतर में बीते बुधवार को एक नशेड़ी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग गया। महिला ने उसका पीछा करने की भी कोशिश की, लेकिन शातिर मौके से फरार हो गया। यह वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।