नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त एक पुलिस कांस्टेबल व युवती सहित 4 गिरफ्तार
चिट्टे का नशा करने से 22 वर्षीय युवक की मौत, विसरा जांच होगी
HNN/ कुल्लू
पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थर्ड बटालियन के कांस्टेबल व एक युवती सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान थर्ड आईआरबीएन के कॉन्स्टेबल कपिल सूद निवासी बालक रूपी जोगिंद्रनगर (मंडी),अखिल शर्मा व सुनील निवासी निवासी जोगिंद्रनगर व कुल्लू के आनी निवासी एक युवती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मनाली पुलिस की एक टीम मिशन अस्पताल के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक कार में सवार 4 लोगों की शक के आधार पर तलाशी ली। आरोपियों से 0.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल कपिल सूद मनाली में ट्रैफिक ड्यूटी पर आया हुआ था।