नशे की ओवरडोज से युवक की हुई मौत
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाले चाटी में नशे के ओवरडोज से युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले काफी समय से नशे का आदी था।
जिसके चलते उसके परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा था। लेकिन युवक नशे की लत को नहीं छोड़ पाया और नशे की ओवरडोज से उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने जब उसे अचेत अवस्था में देखा तो वह उसे तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।