HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आए दिन नशा तस्कर नशे की खेप के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं। इस बार पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक पर्यटक को गिरफ्तार किया है। हालांकि इससे पहले भी हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के नशा तस्करों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
इस बार पुलिस ने बिहार के एक व्यक्ति से जो शिमला घूमने आया था, 17.85 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक पर्यटक नशे की सप्लाई करने वाला है। इसके बाद पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर नशे की खेप के साथ घूम रहे पर्यटक को होटल से धर दबोचा। आरोपी की पहचान अमित गुप्ता जिला बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





