Loading...

नशे की खेप के साथ पुलिस ने धरा उत्तराखंड निवासी व्यक्ति

PRIYANKA THAKUR • 27 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

जिला शिमला में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक और सफलता हाथ लगी है। यह सफलता पुलिस को नाके के दौरान मिली। आरोपी की पहचान विवेक माल्टा निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शिमला में पुलिस ने नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है।

ऐसे में पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर लोगों को जागरूक कर रही है। इसी दौरान पुलिस ने नाके के दौरान उत्तराखंड निवासी व्यक्ति की संदेह के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 287.62 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है।